ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना Rabey Hasani Nadvi का निधन, नदवा में ली आखिरी सांस

73

Rabey Hasani Nadvi: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का गुरुवार को निधन हो गया। 94 साल के राबे हसन नदवी लंबे समय से बीमार थे। निमोनिया और सांस लेने में दिक्कत होने के चलते उन्हें उन्हें इलाज के लिए रायबरेली से लखनऊ के अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

हाइलाइट्स

  • ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’ के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का निधन हो गया
  • राबे हसनी नदवी 94 साल के थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे
  • उन्‍होंने लखनऊ के डालीगंज स्थित नदवा कॉलेज में अपनी आख‍िरी सांस ली

लखनऊ: देश में मुसलमानों के सबसे बड़े संगठन ‘ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’ (all india muslim personal law board) के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी (Rabey Hasani Nadvi) का गुरुवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। बोर्ड के एक सदस्य ने इसकी जानकारी दी।

बोर्ड के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि मौलाना राबे हसनी नदवी पिछले काफी समय से बीमार थे और आज दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे उन्होंने लखनऊ स्थित इस्लामी शिक्षण संस्थान नदवतुल उलमा (नदवा) में आखिरी सांस ली

मौलाना फरंगी महली ने बताया कि नदवी को चार दिन पहले निमोनिया होने पर रायबरेली स्थित उनके पुश्तैनी घर से लखनऊ लाया गया था। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में तीन बेटियां हैं। उन्होंने बताया कि मौलाना नदवी पिछले करीब 21 साल से ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष थे। उनकी नमाज-ए-जनाजा आज रात 10 बजे नदवा में पढ़ी जाएगी और शुक्रवार सुबह आठ बजे रायबरेली में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।