Home Breaking News Pakistan: मौलाना तारिक जमील के बेटे “असीम” जमील” की गोली लगने से...

Pakistan: मौलाना तारिक जमील के बेटे “असीम” जमील” की गोली लगने से मौत

240

नई दिल्ली। प्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान मौलाना तारिक जमील के बेटे असीम जमील की रविवार को मियां चानू में गोली लगने से मौत हो गई। डीएसपी मियां चानून सलीम मार्थ ने कहा कि मौलाना असीम जमील को सीने में गोली लगी और उन्हें गंभीर हालत में तलंबा ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि उनकी मौत का कारण हत्या है या आत्महत्या। तारिक जमील ने भी एक्स पर घटना की पुष्टि की है। जिसमें उन्होंने कहा कि “मेरे बेटे असीम जमील का आज तलम्बा में निधन हो गया। […] हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि इस शोक अवसर पर अपनी प्रार्थनाओं में हमें याद रखें। अल्लाह मेरे बेटे को जन्नत में ऊंची जगह दे।”