Home Breaking News Ladli Behna Yojana: महाराष्ट्र की लाडली बहनों के लिए गुड न्यूज, आवेदन...

Ladli Behna Yojana: महाराष्ट्र की लाडली बहनों के लिए गुड न्यूज, आवेदन भरने की तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ाई गई

159

Ladli Behna Yojana Maharashtra 2024: महायुति सरकार की ‘मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना’ इस समय महाराष्ट्र में प्रचलित है। तीन किश्तें आने से महिलाओं में खुशी का माहौल है। कई महिलाओं ने किन्हीं कारणों से आवेदन दाखिल नहीं किया था। लेकिन ऐसी महिलाओं को आवेदन दाखिल करने के लिए अब 15 अक्टूबर तक की मोहलत दी गई है।

मुंबई: महायुति सरकार की ‘मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना’ इस समय पूरे महाराष्ट में जोरशोर से चल रही है। तीन किश्तें आने से महिलाओं में खुशी का माहौल है। शुरुआत में इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। लेकिन महिलाओं की बढ़ती प्रतिक्रिया को देखते हुए आवेदन जमा करने की तारीख 31 सितंबर तक बढ़ा दी गई। हालांकि कई महिलाओं ने कुछ कारणों से इस समय सीमा के भीतर भी अपना आवेदन दाखिल नहीं किया। लेकिन ऐसी महिलाओं को आवेदन दाखिल करने के लिए अब 15 अक्टूबर तक की मोहलत दी गई है। नाशिक के पालकमंत्री दादा भुसे ने महिलाओं से लाभ उठाने की अपील की है।

तीसरी किश्त भी आनी शुरू
इस योजना की दो किश्तें अगस्त महीने में महिलाओं के खाते में आ चुकी हैं। 29 सितंबर से महिलाओं के खाते में तीसरी किश्त आनी शुरू हो गई है। लेकिन जिन महिलाओं के पास बैंक खाता नहीं था या फिर जिन महिलाओं के पास आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज नहीं थे। उन्होंने इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया। लेकिन अब इन महिलाओं ने आधार कार्ड को बैंक से लिंक कर लिया है। अन्य दस्तावेज जमा कर लिए गए हैं। ऐसी महिलाएं नए आवेदन दाखिल कर सकती हैं।

15 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
एकनाथ शिंदे सरकार ने योजना के आवेदन की तारीख 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। इससे महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। नासिक जिले में भी इस योजना में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया है। पालक मंत्री दादा भुसे ने उन महिलाओं से अपील की है जो इस योजना से वंचित हैं।

सीएम शिंदे का धन्यवाददादा भुसे ने कहा कि महिलाएं अपने दस्तावेज अपलोड करें और अपना नाम दर्ज कराएं। पालक मंत्री भुसे ने मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना की समय सीमा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को धन्यवाद दिया।