Home Breaking News कांग्रेस नेता युगल विदावत ने जन्माष्टमी पर बांटा 200 लीटर जूस

कांग्रेस नेता युगल विदावत ने जन्माष्टमी पर बांटा 200 लीटर जूस

5

नागपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हजारीपहाड़ स्थित शिवाजी चौक पर कांग्रेस की ओर से जूस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभाग 12 के कांग्रेस नेता युगल विदावत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 200 लीटर जूस का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शिवाजी चौक से गुजरने वाले नागरिकों और श्रद्धालुओं को जूस वितरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। जूस वितरण के दौरान लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

युगल विदावत ने कहा कि भारतीय संस्कृति और त्योहार समाज को आपस में जोड़ने का काम करते हैं। ऐसे अवसरों पर लोगों के साथ खुशियां साझा करना और सेवा कार्य करना सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संदीप अग्रवाल, सोनू ठाकुर, सुरेश सामरततलवार, निखिल रामटेके, सोनू लंगोटिया और अल्ताफ भाई ने तन-मन-धन से सहयोग किया। आयोजन के दौरान