Home Breaking News जन्मदिन के मौके पर समाजसेवक जमीर खान ने सिलाई मशीन वा कंबल...

जन्मदिन के मौके पर समाजसेवक जमीर खान ने सिलाई मशीन वा कंबल का वितरण किया

211

यवतमाल :वणी .जन्मदिन के मौके पर समाजसेवक आमेर बिल्डर्स के संचालक जमीर खान (जम्मू भाई) ने जरूरतमंद महिलाओं एवं लड़कियों को सिलाई मशीनें, दिव्यांगों के लिए साइकिल गरीबों जरूरतमंदों को 700 से अधिक कम्बल का वितरित किया वा 50 से अधिक मुसलमान बच्चो की खतना करवाई गई.

आमजन को संबोधित करते हुए खान ने कहा एक महिला शिक्षित होकर अच्छे समाज के निर्माण में अहम योगदान देती है।
इसलिए लडकियों की शिक्षा पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। जन्मदिन के उपलक्ष्य पर जरूरतमंद बहनों को सिलाई मशीनें दी गई हैं ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

इस मौके पर सैयद जफर, अनवर हयाती, अब्दुल जफर, मोहसिन रज़ा वा अन्य मौजूद थे सभी ने जमीर खान को जन्मदिन की बधाई दि वा फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया वा लंबी उम्र की दुआ दी…