Home Breaking News Aligarh News: घर खाली नहीं किया तो चलेगा बुलडोजर… अलीगढ़ में 100...

Aligarh News: घर खाली नहीं किया तो चलेगा बुलडोजर… अलीगढ़ में 100 मुस्लिम परिवारों को बेदखली का नोटिस

140

Aligarh Bulldozer Action: पिछले कुछ सालों से भाजपा शासित राज्यों में बुलडोजर कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, असम और अन्य राज्यों में प्रशासन अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने के नाम पर बुलडोजर कार्रवाई कर रहा है. इस बीच अलीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है.

Aligarh Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में 100 से ज्यादा मुस्लिम परिवारों को ईद के बाद घर खाली करने का नोटिस मिला है. प्रशासन ने चिलकौरा गांव में उनके मकानों पर नोटिस चस्पा कर 15 दिन में जगह खाली करने की चेतावनी दी है. नोटिस के मुताबिक, अगर घर खाली नहीं किए गए, तो बुलडोजर चलाकर उन्हें गिरा दिया जाएगा.  

मुस्लिम परिवारों की प्रशासन से गुहार
नोटिस मिलने के बाद डरे-सहमे मुस्लिम परिवार गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और डीएम (जिलाधिकारी) से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि वे 40-50 साल से यहां रह रहे हैं और उनके पास जमीन के कागजात (बैनामा) भी हैं. परिवारों का कहना है कि कुछ लोगों के दबाव में प्रशासन उन्हें बेवजह परेशान कर रहा है.  

बुलडोजर की धमकी से दहशत
प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे कई सालों से यहां बसे हैं और अब अचानक उन्हें बेदखल करने का आदेश मिल रहा है प्रशासन के नोटिस के बाद ईद के त्योहारी माहौल में डर का माहौल बन गया है.  

प्रशासन का क्या कहना है?  
फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन परिवारों ने अपील की है कि उनके हक की जमीन छीनी न जाए. अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि प्रशासन अपना फैसला बदलेगा या बुलडोजर चलेगा.

बुलडोजर एक्शन जारी
गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से भाजपा शासित राज्यों में बुलडोजर कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, असम और अन्य राज्यों में प्रशासन अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने के नाम पर बुलडोजर कार्रवाई कर रहा है. हालांकि विपक्ष इस कार्रवाई की आलोचना करते हुए आरोप लगा रहा है कि इसमें चुनिंदा समुदायों को निशाना बनाया जा रहा है. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने भी बुलडोजर कार्रवाई पर नाराजगी जताई है.