Home Breaking News नागपुर : काली पट्टी बांधकर अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज,...

नागपुर : काली पट्टी बांधकर अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज, जानिए, क्या है इसके पीछे की वजह? – WAQF BOARD AMENDMENT BILL

195

नागपुर: रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को शहर की मस्जिदों में आखिरी जुमा की नमाज पढ़ी गई। हालांकि, इस दौरान नमाजियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ी। केंद्र सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड में संशोधन के लिए लाये विधेयक के विरोध में लोगों ने हाथो में काली पट्टी पहनकर नमाज पढ़ी। 

केंद्र सरकार वक्फ संशोधन विधेयक को संसद में पारित कराकर कानून बनाने की तैयारी कर रही है। मुस्लिम समुदाय को आशंका है कि यह विधेयक सरकार को वक्फ संपत्तियों पर अधिक नियंत्रण प्रदान करेगा। इस पृष्ठभूमि में रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जामा मस्जिद मोमिनपुरा पर एकत्र हुए और अपनी बांहों पर काली पट्टियां बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।

17 मार्च को नागपुर में हुई हिंसा के बाद मोमिनपुरा अधिक संवेदनशील हो गया है। घटना के बाद यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वक्फ संपत्ति और उसका प्रबंधन मुस्लिम समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है। इसलिए पूरे देश में इस विधेयक के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की जा रही है। नागपुर में मुस्लिम समुदाय के तमाम नेताओं ने सरकार से इस काले कानून को वापस लेने की मांग की है।