उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आकाश पाठक ने पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

46

बदायूं

जिला युवा कांग्रेस कमेटी बदायूं के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर नवनियुक्त पदाधिकारी आकाश पाठक ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत यादव तथा जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रिय अकबर अहमद ‘डम्पी’ का विशेष रूप से धन्यवाद किया।


नवनियुक्त उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे संगठन के प्रति तन, मन और धन से पूर्ण निष्ठा के साथ समर्पित रहेंगे तथा कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।