Home Breaking News नागपुर: जाफर नगर मौलाना इलियास ख़ान फलाही के हाथों SIR हेल्प डेस्क...

नागपुर: जाफर नगर मौलाना इलियास ख़ान फलाही के हाथों SIR हेल्प डेस्क सेंटर का उद्घाटन

34

नागपुर: मौलाना इलियास ख़ान फलाही के हाथों SIR हेल्प डेस्क सेंटर का उद्घाटन
नागपुर के जाफर नगर स्थित ईदगाह ग्राउंड में SIR (Special Intensive Revision) हेल्प डेस्क सेंटर का उद्घाटन जमाअत ए इस्लामी हिंद, महाराष्ट्र के अध्यक्ष मौलाना इलियास ख़ान फलाही के हाथों किया गया।
इस मौके पर मुआविन अमीरे हल्का क़ाज़ी लईक़ अहमद, नाज़िमे शहर डॉ. ख़्वाजा इज़हार अहमद, जेआईएच नागपुर के सचिव मुहम्मद उमर ख़ान सहित अन्य जिम्मेदार और समाज के बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
मौलाना इलियास ख़ान फलाही ने अपने संबोधन में कहा कि मतदाता सूची में सही जानकारी होना और जिम्मेदार वोटर बनना आज के दौर में बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इलेक्शन कार्ड हमारी राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक है और BLO (Booth Level Officer) के माध्यम से इसकी सही मैपिंग होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि BLO के साथ सहयोग करें ताकि सभी का नाम सही तरीके से दर्ज हो सके।


उन्होंने यह भी कहा कि SIR प्रक्रिया के तहत लोगों को आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए यह हेल्प डेस्क महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और सही मार्गदर्शन से 100 प्रतिशत सफलता हासिल की जा सकती है।
इस अवसर पर क़ाज़ी लईक़ अहमद और डॉ. ख़्वाजा इज़हार अहमद ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन जेआईएच नागपुर के सचिव मुहम्मद उमर ख़ान ने किया।
यह कार्यक्रम तंजीम मुस्लिम नौजवानाने जाफर नगर के सहयोग से आयोजित किया गया।
हेल्प डेस्क की सेवा रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 9960055729, 8055729177
सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र में SIR (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है, जिसके तहत मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा।