Home Breaking News Nagpur News: डॉक्टर के घर में बारूद का भंडार, नागपुर के दोसर भवन...

Nagpur News: डॉक्टर के घर में बारूद का भंडार, नागपुर के दोसर भवन चौक पर मिला विस्फोटक, इलाके में दहशत

24

Nagpur News नागपुर के दोसार भवन चौक के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक डॉक्टर के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग दहशत में हैं। पुलिस के अनुसार, मौके से 50 डेटोनेटर, 18 जिलेटिन स्टिक और 8 कनेक्टर बरामद किए गए हैं, जो किसी बड़े हादसे की आशंका को जन्म देते हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना के आधार पर जब टीम ने छापा मारा, तो डॉक्टर के घर से यह खतरनाक सामग्री मिली। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने से पुलिस भी सतर्क हो गई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका आमतौर पर शांत रहता है, लेकिन इस तरह की घटना ने सभी को चौंका दिया है। लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर एक डॉक्टर के घर में इतनी खतरनाक सामग्री कैसे पहुंची और इसका मकसद क्या था। कई लोग इसे किसी बड़ी साजिश से भी जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से जब्त कर लिया गया है और बम निरोधक दस्ते की भी मदद ली जा रही है। साथ ही, डॉक्टर और उससे जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ जारी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह सामग्री किसके लिए और किस उद्देश्य से रखी गई थी। घटनास्थल पर शहर पुलिस आयुक्त डॉ रविंद्र कुमार सिगल और अन्य पुलिस अधिकारियों के अलावा पेसों की टीम भी पहुंचकर जांच की। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी और यदि कोई साजिश सामने आती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना ने नागपुर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठेगा और सच सामने आएगा।