Home Nagpur नागपुर: तबलीग जमात के प्रमुख (छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र) असलम साहब का 82...

नागपुर: तबलीग जमात के प्रमुख (छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र) असलम साहब का 82 वर्ष की उम्र में इंतकाल

11

नागपुर: तबलीग जमात के प्रमुख (छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र) असलम साहब का 82 वर्ष की उम्र में इंतकाल

नागपुर में तबलीग जमात से जुड़े वरिष्ठ और सम्मानित असलम साहब का 82 वर्ष की उम्र में इंतकाल हो गया। जानकारी के अनुसार, उनका इंतकाल रविवार देर रात करीब 2:00 बजे हुआ।

वे छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र के तबलीग जमात प्रमुख के पद पर लगभग 50 वर्षों तक कार्यरत रहे और इस दौरान उन्होंने जमात के काम को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई। असलम साहब ने अपनी पूरी जिंदगी दीन और समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दी।

 

जानकारी के मुताबिक, आज असर की नमाज के बाद अंजुमन ग्राउंड में उनके अंतिम दीदार का इंतजाम किया गया है। इसके बाद मगरिब की नमाज के बाद उसी स्थान पर नमाज-ए-जनाजा अदा की जाएगी।

 

नमाज-ए-जनाजा के बाद उन्हें मोमिनपुरा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके इंतकाल की खबर से नागपुर सहित छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में शोक की लहर है और बड़ी संख्या में लोग उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश कर रहे हैं।