Home Nagpur 21-22 नवंबर को नागपुर में एयर शो, आम जनता की एंट्री बंद...

21-22 नवंबर को नागपुर में एयर शो, आम जनता की एंट्री बंद होने पर कांग्रेस नेता युगल विद्यावत ने उठाए सवाल

3

21-22 नवंबर को नागपुर में एयर शो, आम जनता की एंट्री बंद होने पर कांग्रेस नेता युगल विद्यावत ने उठाए सवाल

 

नागपुर। भारतीय वायुसेना के मुख्यालय मेंटेनेंस कमांड की ओर से 21 और 22 नवंबर को वायुसेना नगर में दो दिवसीय एयर फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। इसमें सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम, सारंग हेलीकॉप्टर, आकाश गंगा स्काईडाइविंग टीम और Su-30 MKI लड़ाकू विमान अपने करतब दिखाएंगे। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

सुरक्षा कारणों से इस आयोजन में आम जनता के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। परिसर में केवल आमंत्रित स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी, NCC कैडेट्स और नागरिक संगठनों के सदस्य ही शामिल हो सकेंगे। इस पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग, AICC) के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता युगल विद्यावत ने सवाल उठाए हैं।

उन्होंने पूछा कि जब यह आयोजन देश की जनता के गौरव और देशभक्ति से जुड़ा है, तो आम नागरिकों को परिसर के भीतर से एयर शो देखने का अवसर क्यों नहीं दिया जा रहा? क्या सुरक्षा व्यवस्था के साथ आम जनता के लिए सीमित प्रवेश की व्यवस्था नहीं की जा सकती?

आमंत्रण नहीं मिलने वाले नागरिक सेमिनरी हिल्स और आसपास के खुले एवं ऊंचे स्थानों से हवाई करतब देख सकेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 22 नवंबर को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।