संगठन ने शिकायनागपुर। महाराष्ट्र सरकार की ओर से नागपुर विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश अबिटकर की अध्यक्षता में क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेडिकल सर्विस सोसायटी ऑफ इंडिया (एमएसएस), नागपुर ने महाराष्ट्र चिकित्सा आस्थापना विधेयक, 2026 पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।
एमएसएस अध्यक्ष डॉ. कशफ़ और कार्यकारी निकाय के सदस्य डॉ. अनवर सिद्दीकी ने विधेयक को भेदभावपूर्ण और मरीज विरोधी बताते हुए कहा कि यह कानून केवल निजी चिकित्सा संस्थानों पर लागू होगा, जबकि सरकारी अस्पतालों को इसके दायरे से बाहर रखा गया है। संगठन के अनुसार, यह प्रावधान समानता के सिद्धांत के विपरीत है।
एमएसएस ने आपत्ति जताई कि विधेयक में केवल अस्पतालों को रेट बोर्ड लगाने का निर्देश है, लेकिन इलाज की फीस तय करने या उस पर नियंत्रण का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। संगठन ने यह भी कहा कि वर्ष 2021 में मरीजों को दिए गए कई अधिकार नए विधेयक में शामिल नहीं हैं। इनमें बिल का भुगतान नहीं होने पर शव नहीं रोकना, मरीज को अपनी पसंद से दवा और जांच कराने का अधिकार तथा 24 घंटे में शिकायत का निपटारा जैसे मुद्दे शामिल हैं।त निवारण व्यवस्था स्पष्ट नहीं होने, एकल डॉक्टर क्लिनिक पर अस्पतालों जैसे नियम लागू करने और छोटी गलतियों पर 50 हजार से 5 लाख रुपये तक जुर्माना तथा छह महीने की कैद के प्रावधान पर भी चिंता जताई। एमएसएस का कहना है कि इससे छोटे क्लिनिकों पर आर्थिक और प्रशासनिक बोझ बढ़ेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। निरीक्षण के नाम पर इंस्पेक्टर राज और भ्रष्टाचार बढ़ने की आशंका भी व्यक्त की गई।
हिमपाम ने भी दर्ज कराई आपत्ति
वहीं, होम्योपैथी इंटीग्रेटेड मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन (हिमपाम), नागपुर के अध्यक्ष डॉ. सुभाष राऊत ने भी अपर सचिव को पत्र लिखकर विधेयक पर संगठन की आपत्तियां दर्ज कराईं। उन्होंने कहा कि बैठक में होम्योपैथी संगठनों को आमंत्रित नहीं किया गया, जबकि प्रस्तावित विधेयक का प्रभाव उन पर भी पड़ेगा।
हिमपाम ने मांग की है कि विधेयक को वर्तमान स्वरूप में पारित न किया जाए, होम्योपैथी संगठनों को चर्चा में शामिल किया जाए और प्रत्येक चिकित्सा पद्धति के लिए अलग व्यावहारिक नियम बनाए जाएं। साथ ही 10 बेड से कम वाले छोटे क्लिनिकों को सरल पंजीकरण और फीस में छूट देने की मांग की गई है।
बैठक में आईएमए, नीमा सहित शहर के विभिन्न चिकित्सा संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। यह जानकारी एमएसएस नागपुर के मीडिया प्रभारी डॉ. एम. ए. रशीद ने दी।








