Home National news जम्मू खान के जन्मदिन के अवसर पर मुस्लिम सामूहिक विवाह का आयोजन...

जम्मू खान के जन्मदिन के अवसर पर मुस्लिम सामूहिक विवाह का आयोजन 30 दिसंबर 2023 को किया जाएगा

433

यवतमाल/ वनी: फिजूलखर्ची पर रोक लगाने सामाजिक कार्यकर्ता जमीर खान (जम्मू खान) की ओर से जम्मू खान के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार 30 दिसंबर 2023 को सामूहिक विवाह (इजतेमाई शादी) का आयोजन किया जाएगा इस सामूहिक विवाह सम्मेलन का मकसद फिजूलखर्ची पर रोक लगाना है।

नवविवाहित जोड़ों को सामाजिक कार्यकर्ता जम्मू खान की ओर से गृहस्थी के जरूरी सभी सामान पलंग, बिस्तर, गंज, वा अन्य जरूरत के सामान तोहफे के तौर पर दिए जाएंगे l

सामूहिक शादी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं, जिस परिवार को भी इस सामूहिक शादी समारोह में हिस्सा लेना है वह अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करवाएं।