Home National news NDTV से रवीश कुमार का इस्तीफा, एक दिन पहले ही बोर्ड से...

NDTV से रवीश कुमार का इस्तीफा, एक दिन पहले ही बोर्ड से हटे थे प्रणय रॉय-राधिका रॉय

249

Ravish Kumar Resigns from NDTV: NDTV में इस्तीफों का दौर लगातार जारी है। प्रणब रॉय और उनकी पत्नी ने बीते दिन मीडिया हाउस को अलविदा कहा था। बुधवार देर शाम हिंदी चैनल के पत्रकार रवीश कुमार ने भी इस्तीफा दे दिया। कुमार चैनल के प्रमुख शो हम लोग, रवीश की रिपोर्ट, देश की बात और प्राइम टाइम सहित कई कार्यक्रमों को होस्ट करते थे।

रवीश कुमार को उनकी पत्रकारिता के लिए दो बार रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवार्ड और 2019 में रेमन मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।