Home Breaking News युगल विदावत ने रक्षाबंधन पर बांटे 380 पैकेट जूस, बहनों के स्नेह...

युगल विदावत ने रक्षाबंधन पर बांटे 380 पैकेट जूस, बहनों के स्नेह और सम्मान को समर्पित रहा कार्यक्रम

2

बहनों का त्योहार राखी, भाई-बहन के स्नेह को समर्पित कार्यक्रम में बांटे 380 पैकेट जूस

नागपुर। भाई-बहन के पवित्र स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन प्रभाग 12 में सेवा और अपनत्व के साथ मनाया गया। राखी के इस विशेष अवसर पर जगदीश नगर में गरीब एवं जरूरतमंद बहनों के लिए जूस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आमदार विकास ठाकरे के मार्गदर्शन में कांग्रेस नेता युगल विदावत के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बहनों को रियल-मी जूस के 380 पैकेट वितरित किए गए। जूस पाकर बहनों ने खुशी जताई और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में ओमप्रकाश वाडवे, गुल्ली यादव और प्रीति रामटेक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जूस की व्यवस्था श्री संदीप अग्रवाल के माध्यम से डाबर इंडिया की ओर से करवाई गई।