Home Nagpur 61 पेड़ों की कटाई का आदेश असंवेदनशील, तत्काल वापस हो : डॉ....

61 पेड़ों की कटाई का आदेश असंवेदनशील, तत्काल वापस हो : डॉ. एम. ए. रशीद

1

61 पेड़ों की कटाई का आदेश असंवेदनशील, तत्काल वापस हो: डॉ एम ए रशीद, मीडिया सचिव जमाअत-ए-इस्लामी हिंद नागपूर

नागपुर – जमाअत-ए-इस्लामी हिंद, नागपुर के मीडिया प्रभारी डॉ. एम. ए. रशीद ने सीवेज लाइन के नाम पर 61 पेड़ों की कटाई पर गहरा दुख जताते हुए मनपा के आदेश पर कठोर शब्दों में आपत्ति और विरोध दर्ज कराया है।

डॉ. रशीद ने कहा कि “94 साल पुराने 3 हेरिटेज वृक्षों समेत 61 पेड़ों की बलि देना विकास नहीं, विनाश है। नागपुर पहले ही से अधिकतम तापमान झेल रहा है। ऐसे में ऑक्सीजन देने वाले पेड़ काटना शहरवासियों के साथ क्रूर मज़ाक़ है।यह सिर्फ पेड़ का नहीं बल्कि नागपुर के फेफड़ों का सवाल है।”

94 साल पुराने पेड़ हमारी धरोहर हैं। इन्होंने न जाने कितने शहरवासियों को आक्सीजन देकर उन्हें जीवन प्रदान किया है , वे वर्तमान और आने वाली नस्लों को आक्सीजन देने का संकल्प लिये हुए हैं!

एक जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र (शहरी क्षेत्र) वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत हेरिटेज वृक्ष को काटना अपराध बताया गया है।

आधुनिक तकनीक से सीवेज लाइन का अलाइनमेंट बदला जा सकता है और पेड़ बचाकर भी विकास संभव है।

डॉ रशीद ने मनपा से मांग की है कि इस आदेश / प्रस्ताव को तुरंत रद्द किया जाए । शहरवासियों , पर्यावरण विशेषज्ञों , पर्यावरणप्रेमी संगठनों को भी इस गंभीर मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए ताकि मनपा अपना आदेश तत्काल वापस ले सके।

हमारी मांग होना चाहिए कि हेरिटेज वृक्षों को “ग्रीन मोन्यूमेंट’” घोषित कर उन्हें संरक्षित किया जाए। उन्होंने महानगर पालिका के उपायुक्त (उद्यान) , वृक्ष अधिकारी द्वारा जारी जाहीर सूचना में इन पेड़ों की कटाई के प्रति आपत्ति प्रकट कर अपना विरोध मेल द्वारा दर्ज कराया है। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए इसकी प्रतियां प्रधान मुख्य वन संरक्षक (HoFF), महाराष्ट्र ,महाराष्ट्र सरकार, वन विभाग, ग्रीवेंस/शिकायत पोर्टल , मुख्य वन संरक्षक, नागपुर, वन संरक्षण शिकायत ; पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार आदि को भी मेल किया है।