Home National news आकाश पाठक का बड़ा हमला: “देश नहीं, सिर्फ चुनाव और सत्ता बचाने...

आकाश पाठक का बड़ा हमला: “देश नहीं, सिर्फ चुनाव और सत्ता बचाने में लगी है मोदी सरकार”

45

आकाश पाठक का बड़ा हमला: “देश नहीं, सिर्फ चुनाव और सत्ता बचाने में लगी है मोदी सरकार”

पूर्व प्रदेश महासचिव,

उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग

मोदी जी ने आज कहा कि भारत के लोग अपने वाहनों से कम आवाजाही करें ताकि पेट्रोल-डीजल की बचत हो, महिलाएं सोना-चांदी कम खरीदें।

इसके पीछे दो वजह बताई जा रही हैं — पहली, ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव और दूसरी, अर्थशास्त्रियों के अनुसार डॉलर के मुकाबले लगातार गिरता रुपया।

लेकिन यदि सच में देश में पेट्रोल-डीजल बचत की इतनी चिंता थी, तो हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के बाद शपथ ग्रहण समारोहों को लेकर सादगी की अपील क्यों नहीं की गई?

पश्चिम Bengal समेत कई राज्यों में भाजपा ने भारी भीड़ जुटाई, दूसरे राज्यों से नेताओं को बुलाया गया, चार्टर प्लेन तक इस्तेमाल हुए। उस समय ईंधन बचत की चिंता कहां थी?

असली समस्या गिरता हुआ रुपया है। भारत सबसे ज्यादा डॉलर खर्च करता है फ्यूल और सोना-चांदी खरीदने में। चुनाव खत्म होते ही शायद मोदी जी के सलाहकारों ने उन्हें देश की अर्थव्यवस्था की वास्तविक स्थिति बताई होगी, इसलिए अचानक जनता को “बचत का ज्ञान” दिया जा रहा है।

सच्चाई यह है कि सरकार के पास भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर कोई ठोस योजना दिखाई नहीं देती। सरकार और प्रधानमंत्री का अधिकतर ध्यान चुनावी राजनीति पर रहता है। अब नजर पंजाब की राजनीति पर है। चर्चा है कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों और नेताओं को भाजपा में शामिल कराने की कोशिशें तेज होंगी। हाल ही में पंजाब के एक कैबिनेट मंत्री पर ईडी की कार्रवाई भी हुई है। आने वाले समय में और दबाव की राजनीति देखने को मिल सकती है।

काश देश के पास डॉ. Manmohan Singh जैसा प्रधानमंत्री होता, जिन्होंने कभी राजनीति को देश से ऊपर नहीं रखा। उन्होंने हमेशा देशहित को प्राथमिकता दी, न कि चुनावी लाभ को।