Home Nagpur नागपुर के छात्र का NEET परीक्षा केंद्र अबू धाबी में, परिवार ने...

नागपुर के छात्र का NEET परीक्षा केंद्र अबू धाबी में, परिवार ने NTA से मांगा स्पष्टीकरण

33

नागपुर के छात्र का NEET परीक्षा केंद्र अबू धाबी में, परिवार ने NTA से मांगा स्पष्टीकरण

नागपुर | लोकमंच

NEET UG 2026 परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड में नागपुर निवासी छात्र अब्दुल्लाह मोहम्मद तालीब (आवेदन संख्या के अंतिम अंक: 4600) का परीक्षा केंद्र Abu Dhabi Indian School, Abu Dhabi (UAE) दर्शाया गया है। छात्र और उसके परिजनों ने इस पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए National Testing Agency से मामले की जांच और स्पष्टीकरण की मांग की है।

एडमिट कार्ड के अनुसार परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होगी। छात्र का स्थायी निवास भारत में होने के बावजूद विदेश में परीक्षा केंद्र आवंटित होने को लेकर परिवार ने स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

परिजनों का कहना है कि यदि केंद्र आवंटन आवेदन के दौरान दिए गए विकल्पों के आधार पर किया गया है तो इसकी जानकारी दी जाए। वहीं यदि किसी तकनीकी या प्रशासनिक त्रुटि के कारण ऐसा हुआ है तो समय रहते आवश्यक सुधार किया जाए, ताकि छात्र को परीक्षा में शामिल होने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

परिवार ने बताया कि मामले से संबंधित सभी दस्तावेज और आवेदन विवरण आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराए जा सकते हैं। फिलहाल NTA की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

लोकमंच ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।