नागपुर: कपिल नगर और कामगार नगर क्षेत्र में बारिश होते ही सड़कों, गलियों और कई घरों में पानी भर जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नाले की क्षमता कम होने से बारिश का पानी समय पर नहीं निकल पाता, जिससे हर वर्ष जलभराव की गंभीर समस्या पैदा होती है।

कांग्रेस नेता व सामाजिक कार्यकर्ता सतीश पाली ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार मनपा प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जलभराव से नागरिकों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।
सतीश पाली ने मनपा प्रशासन से मांग की है कि नाले की क्षमता बढ़ाकर जल निकासी व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को हर बारिश में होने वाली इस समस्या से स्थायी राहत मिल सके।









