Home Breaking News नागपुर के आमदार विकास ठाकरे के नेतृत्व में गिट्टीखदान थाने का घेराव...

नागपुर के आमदार विकास ठाकरे के नेतृत्व में गिट्टीखदान थाने का घेराव प्रभाग 12 में लगातार चोरियों से नागरिकों में दहशत, पुलिस से सख्त कार्रवाई और पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग

4

पश्चिम नागपुर के आमदार विकास ठाकरे के नेतृत्व में गिट्टीखदान थाने का घेराव

प्रभाग 12 में लगातार चोरियों से नागरिकों में दहशत, पुलिस से सख्त कार्रवाई और पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग

गिट्टीखदान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रभाग 12 में लगातार हो रही चोरियों से नागरिकों में भय का माहौल है। खोटे परिवार के यहां हुई चोरी की घटना के बाद उनकी माताजी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पश्चिम नागपुर के आमदार विकास ठाकरे के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सारंग मिराशी का घेराव कर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान विकास ठाकरे ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही थाना प्रभारी से क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और नियमित गश्त करने को भी कहा, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

इस प्रतिनिधिमंडल में साकिर शेख, युगल विदावत, राजेश वारठी, राजेश बुरडे, मनोज मडावी, अजय मशरम, मनोहर रंगारी, कोलबा स्वामी सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक