Home Nagpur सुगत नगर-समता नगर रोड बना मौत का मोड़, स्पीड ब्रेकर लगाने की...

सुगत नगर-समता नगर रोड बना मौत का मोड़, स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग*

2

*नागपुर।* सुगत नगर से समता नगर को जोड़ने वाली सड़क पर आए दिन हो रहे हादसों से लोग दहशत में हैं। खतरनाक तीखे मोड़ों पर न स्पीड ब्रेकर हैं और न ही चेतावनी बोर्ड, जिससे हर रोज किसी बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। सामाजिक कार्यकर्ता *विनोद रापर्तिवार (राव)* ने इस मामले को लेकर मनपा आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि इस मार्ग के सभी खतरनाक मोड़ों पर तुरंत स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि वाहन चालक पहले से सतर्क हो सकें।

*सामने से वाहन दिखता ही नहीं*

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रोड पर कई जगह इतने तीखे मोड़ हैं कि सामने से आने वाला वाहन दिखाई ही नहीं देता। बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर का खतरा हमेशा बना रहता है। रात में तो हालात और भी खराब हो जाते हैं।

*9 नवंबर को गई एक जान*

9 नवंबर 2026 को इसी रोड पर हुए भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर पहले ही स्पीड ब्रेकर और बोर्ड लगा दिए होते तो शायद जान बच जाती।

*रापर्तिवार ने की ये मांग*

विनोद रापर्तिवार ने मनपा प्रशासन से मांग की है कि –

1. सड़क का तुरंत निरीक्षण किया जाए

2. सभी खतरनाक मोड़ों पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं

3. चेतावनी बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाए जाएं

4. नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्काल उपाय किए जाएं

उन्होंने कहा कि प्रशासन को किसी और बड़ी दुर्घटना का इंतजार नहीं करना चाहिए। नागरिकों की जान सबसे पहले है।