Home National news कर्नाटक: गौ रक्षकों ने 2 लाख रुपये के लिए कथित तौर पर...

कर्नाटक: गौ रक्षकों ने 2 लाख रुपये के लिए कथित तौर पर मुस्लिम युवक इदरीस की पीट-पीटकर की हत्या

210

इदरीस का शव कर्नाटक के रामनगर जिले के साथनूर गांव में एक सड़क के किनारे पाया गया. जबकि तथाकथित ‘गौ रक्षा बल’ के नेता पुनीत केरेहल्ली फरार चल रहा है.

बेंगलुरु: कर्नाटक में स्वघोषित गौरक्षकों ने कथित तौर पर शनिवार को मुस्लिम युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. जानकारी अनुसार आरोपी पुनीत केरेहल्ली ने मवेशी व्यापारी इदरीस पाशा को कथित तौर पर दोपहर में रोका जब वह मवेशियों को ले जा रहा था. रोकने पर इदरीस ने कथित तौर पर मवेशी बाजार के कागजात प्रस्तुत किए, लेकिन पुनीत ने 2 लाख रुपये की मांग की, और भुगतान करने से इनकार करने पर उसके सहयोगियों के साथ मारपीट की. इदरीस का शव कर्नाटक के रामनगर जिले के साथनूर गांव में एक सड़क के किनारे पाया गया. जबकि तथाकथित ‘गौ रक्षा बल’ के नेता पुनीत केरेहल्ली फरार चल रहा है.पुलिस ने पूरे मामले में शांति भंग करने के इरादे से हत्या, गलत तरीके से रोकने और जानबूझकर अपमान करने के आरोप में मामला दर्ज किया है. यह इलाका कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के निर्वाचन क्षेत्र में आता है.