Home Nagpur नागपुर: रियाज काजी से जुड़ी संस्था की एक और महिला कर्मचारी का...

नागपुर: रियाज काजी से जुड़ी संस्था की एक और महिला कर्मचारी का बयान, गुंजन पासवान बोलीं— “आरोप पूरी तरह बेबुनियाद”

33

नागपुर: धर्मांतरण के आरोपों पर एक और महिला कर्मचारी का बयान, गुंजन पासवान बोलीं— “आरोप पूरी तरह बेबुनियाद”

नागपुर में सामाजिक संस्था से जुड़े रियाज काजी पर लगे धर्मांतरण के आरोपों के बीच एक के बाद एक कई महिला कर्मचारियों के बयान सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में अब गुंजन पासवान नामक महिला कर्मचारी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

गुंजन पासवान ने बताया कि वह पिछले 2 साल से संस्था से जुड़ी हुई हैं और इस दौरान रियाज काजी ने कभी भी धर्म से जुड़ी कोई बात नहीं की और न ही किसी पर किसी तरह का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि संस्था “पढ़े हम पढ़ाएं हम” झोपड़पट्टी में रहने वाले गरीब बच्चों को शिक्षित करने का काम करती है।

उनके अनुसार, संस्था का लगभग 95% स्टाफ हिंदू है और यहां सभी महिलाएं काम करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह कई बार रियाज काजी के साथ फील्ड पर गई हैं, लेकिन कभी भी उन्हें असहज महसूस नहीं हुआ।

गुंजन पासवान ने कहा कि संस्था में पढ़ने वाले करीब 95% बच्चे भी हिंदू हैं और किसी भी शिक्षक द्वारा धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता।

उन्होंने आगे कहा कि रियाज काजी अपने धर्म के साथ-साथ अन्य धर्मों का भी सम्मान करते हैं। किसी भी कर्मचारी को धार्मिक कार्यक्रम के लिए छुट्टी चाहिए होती है तो उसे तुरंत अनुमति दी जाती है।

अंत में उन्होंने कहा कि छोटी सी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है और लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह बेबुनिया हैं।