Home Breaking News नागपुर: केंद्रीय कारागृह में कैदियों को पढ़ाई गई ईद-उल-फित्र की नमाज़,दी गई...

नागपुर: केंद्रीय कारागृह में कैदियों को पढ़ाई गई ईद-उल-फित्र की नमाज़,दी गई मुबारकबाद

23

नागपुर: केंद्रीय कारागृह में कैदियों को पढ़ाई गई ईद-उल-फित्र की नमाज़, दी गई मुबारकबादनागपुर के मध्यवर्ती कारागृह में हर साल की तरह इस वर्ष भी जामिया अरबिया इस्लामिया की जानिब से कैदियों को ईद-उल-फित्र की नमाज़ पढ़ाई गई। नमाज़ के बाद खुतबा पढ़ा गया। गौरतलब है कि जामिया अरबिया इस्लामिया वर्ष 1938 से अंग्रेज़ी हुकूमत के दौर से ही नागपुर मध्यवर्ती कारागृह में ईद-उल-फित्र और ईद-उल-अज़हा की नमाज़ का आयोजन करता आ रहा है।

नमाज़ के बाद नागपुर मध्यवर्ती कारागृह के अधीक्षक वैभव आगे ने सभी कैदियों को ईद की मुबारकबाद दी और जामिया अरबिया रशीदिया के अध्यक्ष मुफ़्ती मोहम्मद अब्दुल क़दीर खान तथा सचिव मौलाना मोहम्मद अब्दुल अज़ीज़ खान का शुक्रिया अदा किया।इस अवसर पर जेल प्रशासन की ओर से उपाधीक्षक दीपा वैभव आगे, वरिष्ठ जेल अधिकारी आनंद पानसारे, देवन्त कालबांडे और कारागृह शिक्षक गणपत गोखले ने सहयोग दिया।वहीं जामिया अरबिया की ओर से वर्किंग कमिटी के सदस्य हाजी मोहम्मद समीर, हाजी फ़िरोज़ खान, फव्वाद बख्श जिलानी, मौलाना अब्दुल वाहिद अंसारी, मौलाना अब्दुल हक़ फ़ैज़ी, सलमान रिज़वी और तारिक हमजा काज़ी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आभार हाजी मोहम्मद समीर ने व्यक्त किया।