Home Breaking News नागपुर:सरकार की 24 घंटे दुकान खोलने की घोषणा हवा! आदेश न पहुंचने...

नागपुर:सरकार की 24 घंटे दुकान खोलने की घोषणा हवा! आदेश न पहुंचने से पुलिस कर रही जबरन बंद — कारोबारियों को भारी नुकसान

133

सरकार की 24 घंटे दुकान खोलने की घोषणा हवा! आदेश न पहुंचने से पुलिस कर रही जबरन बंद — कारोबारियों को भारी नुकसान

नागपुर से रिपोर्ट:सरकार ने दो हफ्ते पहले घोषणा की थी कि अब शहर की दुकानें 24 घंटे खुली रह सकेंगी, लेकिन हकीकत इससे उलट दिख रही है। नागपुर में रात होते ही पुलिस प्रशासन अब भी दुकानों को बंद करवा रहा है।दुकानदारों का कहना है कि इससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। जब पुलिस कर्मियों से इस कार्रवाई पर सवाल किया गया, तो उनका कहना था — “हमें कोई लिखित आदेश नहीं मिला है।”व्यापारी वर्ग ने मांग की है कि सरकार स्पष्ट आदेश जारी करे ताकि पुलिस कार्रवाई रुके और कारोबारी बिना डर के दुकानें खोल सकें।