यवतमाल जिले के वणी में स्थित हज़रत मुरादशाह दरगाह शरीफ का सालाना उर्स मुबारक 20 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। उर्स के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कुरानख्वानी, मिलाद शरीफ, सन्दल जुलूस, चादर पोशी और कुल की फातेहा शामिल हैं।
20 अप्रैल को कुरानख्वानी और मिलाद शरीफ से कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जबकि 21 अप्रैल को सन्दल जुलूस निकाला जाएगा और दरगाह पर चादर पोशी की जाएगी। 22 अप्रैल को गरीब नवाज़ लंगर का आयोजन रहेगा, जिसमें आम लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी। 23 अप्रैल को सुबह कुल की फातेहा के साथ उर्स का समापन होगा।
दरगाह कमेटी ने सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उर्स में शरीक हों और सवाब हासिल करें।







