नागपुर के जिला अस्पताल मानकापुर द्वारा हज यात्रियों को दी गई उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्राइवेट हज ऑपरेटरों ने आभार और प्रशंसा व्यक्त की है। अस्पताल प्रशासन की सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली, उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएँ और सहयोगपूर्ण व्यवहार के कारण पूरी प्रक्रिया सहज और संतोषजनक रही।
इकरा हज टूर के निदेशक अब्दुल अज़ीम फलाही ने बताया कि फिटनेस से जुड़ी मेडिकल प्रक्रियाओं के दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने कुशलता और पारदर्शिता के साथ जांच व मार्गदर्शन किया। उन्होंने समयबद्ध सेवा और मरीजों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण की विशेष सराहना की।अल अराफात हज एवं उमराह टूर, नागपुर के निदेशक हाजी जमील अहमद खान ने नागपुर शहर हज कमेटी और महाराष्ट्र के अध्यक्ष गुड्डू आसिफ खान के सहयोग को अहम बताया। उनके मार्गदर्शन से पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित और सफलतापूर्वक पूरी हो सकी।
इकरा हज टूर के नागपुर प्रभारी डॉ. समीउल्लाह शेख ने कहा कि अस्पताल के सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों ने पूर्ण सहयोग दिया। सिविल सर्जन डॉ. एन. बी. राठौर, एसीएस डॉ. नितिन गुलहाने, डॉ. विवेक बंगड़े, डॉ. यासीन अकबानी सहित सभी विभागों ने तत्परता के साथ सुविधाएँ उपलब्ध कराईं, जिससे किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।रिसेप्शन पर कार्यरत हेमलता नायडू का व्यवहार भी बेहद सहयोगात्मक और पेशेवर रहा, जिससे पूरी प्रक्रिया और आसान हो गई।इसके अलावा, आईजीएमसी नागपुर के टीकाकरण विभाग की डॉ. अल्का कावरे और उनकी टीम के साथ डॉ. दानिश इकबाल के मार्गदर्शन को भी महत्वपूर्ण बताया गया।हज ऑपरेटरों ने उम्मीद जताई कि जिला अस्पताल मानकापुर और संबंधित संस्थाएँ भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करती रहेंगी।









