Home Breaking News नागपुर : कांग्रेस नेता युगल की पहल, विधायक विकास ठाकरे का साथ...

नागपुर : कांग्रेस नेता युगल की पहल, विधायक विकास ठाकरे का साथ सुरेंद्रगढ़ बस्ती से शुरू की गई सिटी बस सेवा

193

नागपुर: सिटी बस स्थानीय लोगों के लिए आवागमन को सुगम और सुविधाजनक बनाती है, यह सेवा न केवल शहर के भीतर, बल्कि आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.काफी समय से सुरेंद्रगढ़ वासियों की मांग थी इतनी बड़ी बस्ती होने के बावजूद बस सेवा नहीं है आम जन को गिट्टीखदान, वेटरनरी कॉलेज चौक तक पैदल चलकर जाना पड़ता था। बस्ती में बुजुर्गों, महिलाओं, कॉलेज जाने वाले युवा, युतियों को बस्ती से निकाल कर बस पकड़ने के लिए काफी दूर पैदल चलकर जाना पड़ता था.

बस्ती वासियों ने इस बात का जिक्र कांग्रेस नेता युगल से किया. युगल ने क्षेत्र के विधायक विकास ठाकरे का ध्यान इस ओर केंद्रित किया ठाकरे ने महानगर पालिका के परिवहन विभाग को पत्र लिखकर सुरेंद्रगढ़ बस्ती से बस सेवा शुरू करने को कहा.

महानगर पालिका के परिवहन विभाग ने विधायक के पत्र पर संज्ञान लेते हुए सुरेंद्रगढ़ गुप्ता चौक भुवनेश्वरी माता मंदिर, भवानी चौक, विधि भूषण, केटी नगर, गिट्टीखदान, सदर होते हुए बर्डी तक सिटी बस सेवा शुरू की. इस कार्य के लिए क्षेत्र की जनता ने विधायक विकास ठाकरे का आभार व्यक्त किया तो वहीं युगल विदावत, दीपक वानखेडे के इस कार्य के लिए सराहना की।