Home Breaking News नागपुर : पहलगाम की घटना में मारे गए देश वासियों को कैंडल...

नागपुर : पहलगाम की घटना में मारे गए देश वासियों को कैंडल जलाकर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

176

नागपुर में कांग्रेस नेत्रियों कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर व मौन व्रत रखकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। नैश नुसरत अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की गांधी सागर महिला कांग्रेस कार्यालय के परिसर में नैश नुसरत अली के नेतृत्व में गुरुवार 6 बजे के दरमियान दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर वा मौन व्रत रखकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नॅश नुसरत अली ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह इंसानियत का कत्ल है, दोषियों को दंड मिलना चाहिये, दोषियों को फांसी दी जानी चाहिए, साथ ही उन्होंने भारत सरकार के गृहमंत्री, रक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की। उन्होंने देश की खुफिया एजेंसी की विफलता पर आश्चर्य व्यक्त किया। ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल शकील, युवा नेता मोहसिन खान ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। श्रद्धांजलि सभा में . महेश श्रीवास, गफर शेख, संजय दूधे ,राकेश वैध,हाफिज पठान, मोहसिन खान, अब्दुल रफीक, नरेंद्र मोटघरे, अब्दुल हाफिज,इमरोज शरीफ, शेख अजीम, प्रमोद पराते, पापा भाई अंसारी, मेहुल आडवाणी,नईम शेख,वंदना, लीना कटारे,जावेद काजी, अंजना मडावी, किरण ताई, कविता घुबड़े, रानी साल्वे , आशुतोष, अजहर शेख, नकील अहमद,रशीद अंसारी, चांदभाई,शानू भाई, वा अन्य मौजूद थे।