पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह नहीं रहे। 92 साल की उम्र में उनका दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से गुरुवार रात 8:06 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था। रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मनमोहन सिंह प्रखर अर्थशास्त्री थे। 1991 में देश में शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण के वे शिल्पकार रहे। 2004 से 2014 तक वे प्रधानमंत्री रहे। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है।
उनके जाने से आज देश बहुत दुखी है,देश ने अपना एक अनमोल रत्न खो दिया – नैश नुसरत अली
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेत्री नैश नुसरत अली ने कहा, “उनकी बात को हर व्यक्ति सुनता था ऐसा उनका व्यक्तित्व था। वह अर्थशास्त्री थे और बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे…उन्होंने सादगी के साथ अपना जीवन जिया। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया। उनके जाने से आज देश बहुत दुखी है।

” देश ने अपना एक अनमोल रत्न खोदिया …” आज डॉ मनमोहन सिंह के दुःखत निधन पर नुसरत अली के कार्यालय मे उन्हे श्रद्धांजली दी गयी ! इस मौके पर काँग्रेस कमिटी के ओवैस कादरी,प्रकशजी बांते,पापा भाई, शानु भाई,आशुतोष लहाने,राकेश वैद्य, नयीम खान ,रेखा गारोडी,कविता घुबडे,नंदा अतकरे,इन सभीने श्रद्धांजली अर्पित की!