Home Breaking News OCW की लापरवाही का खामियाज़ा जनता पर,साल भर पहले बनी रोड को...

OCW की लापरवाही का खामियाज़ा जनता पर,साल भर पहले बनी रोड को खोद डाला

35

नागपुर शहर में नागपुर महानगरपालिका और ऑरेंज सिटी वाटर (OCW) की प्रशासनिक नाकामी का खामियाज़ा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। पहले सड़क बनाई जाती है, फिर पाइपलाइन बिछाने के नाम पर उसी सड़क को खोद दिया जाता है। इसके बाद सड़क दोबारा बनाई जाती है और फिर पाइपलाइन की जाँच के लिए एक बार फिर उसी सड़क को खोद दिया जाता है।यह पूरा सिलसिला जनता के टैक्स के पैसों की खुली बर्बादी है, साथ ही आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।एक साल पहले बनी सीमेंट सड़क फिर खोदी गईउत्तर नागपुर के कपिल नगर परिसर, आशीनगर झोन क्रमांक 9 में करीब एक वर्ष पहले सीमेंट रोड का निर्माण किया गया था। अब उसी सड़क को ऑरेंज सिटी वाटर लिमिटेड (OCW) द्वारा दोबारा खोद दिया गया है।

OCW नागपुर शहर में जलापूर्ति का कार्य करती है।कांग्रेस नेता सतीश पाली ने उठाया मुद्दाइस गंभीर विषय को कांग्रेस नेता सतीश पाली ने उठाया है। उनका कहना है कि विभागों के बीच आपसी समन्वय की भारी कमी है, जिसके कारण नई-नई बनी सड़कों को बार-बार खोदना पड़ रहा है। इससे न केवल जनता परेशान हो रही है, बल्कि करोड़ों रुपये के सार्वजनिक धन की भी बर्बादी हो रही है।जवाबदेही की मांगकांग्रेस नेता सतीश पाली ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण और पाइपलाइन कार्यों में पूर्व नियोजन और आपसी समन्वय किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।