नागपुर प्रतिनिधि : बजट के बाद सिगरेट पर मनमानी! नया स्टॉक आया नहीं, फिर भी MRP से ₹20–₹55 तक ज्यादा वसूली देशभर में बजट के बाद सिगरेट की कीमतों को लेकर भ्रम और नाराज़गी बढ़ती जा रही है।
कई शहरों से शिकायतें मिल रही हैं कि दुकानदार छपी हुई एमआरपी से ₹20 से ₹55 तक ज्यादा वसूल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के बाद नई कीमतों वाला स्टॉक बाजार में आने की प्रक्रिया में है। लेकिन नया एमआरपी अभी पूरी तरह बाजार में पहुंचा नहीं है, इसके बावजूद पुराने पैकेट पर ही बढ़ा हुआ रेट लिया जा रहा है।🏢
क्या कह रहा है उद्योग?
The Tobacco Institute of India ने भी बयान जारी कर कहा है कि कई राज्यों से एमआरपी से अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायतें सामने आई हैं, जो उपभोक्ता अधिकारों के खिलाफ है। वहीं व्यापार जगत की रिपोर्ट्स के अनुसार, नई खुदरा कीमतों वाले पैकेट जल्द बाजार में आने वाले हैं।
🗣️ दुकानदारों का पक्ष
कुछ छोटे दुकानदारों का कहना है कि उन्हें थोक बाजार से ही बढ़ी कीमत पर माल मिल रहा है या आगे महंगा स्टॉक आने वाला है, इसलिए वे अभी से ज्यादा रेट ले रहे हैं।
⚖️ नियम क्या कहते हैं?
कानून साफ है —👉 जब तक पैकेट पर नया एमआरपी छपा हुआ स्टॉक बाजार में न आए, तब तक पुराने पैकेट पर छपी कीमत ही मान्य होगी।👉 एमआरपी से अधिक कीमत वसूलना अवैध है।
📞 शिकायत कहाँ करें?
उपभोक्ता ज्यादा वसूली की शिकायत National Consumer Helpline पर दर्ज करा सकते हैं:📞 1915📞 1800-11-4000📱 WhatsApp: 88000 01915
अपील: खरीदते समय पैकेट पर छपी एमआरपी जरूर जांचें और संभव हो तो बिल लें।









