नागपुर (पश्चिम) के “विधायक” विकास” ठकरे” के निर्देश पर गोरेवाडा रिंग रोड स्थित श्याम लॉन चौक, मकबूल मस्जिद चौक और अल्फा शोरूम चौक पर लगातार हो रहे जानलेवा हादसों के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से आज जोरदार आंदोलन किया गया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया।इस रोड पर अब तक कई बार गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है और अनेक लोग जख्मी हुए हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आउटर रिंग रोड का निर्माण हो जाने के बावजूद भारी वाहनों का आवागमन शहर के भीतर से ही किया जा रहा है। दिन के समय भी तेज रफ्तार ट्रक और बड़ी गाड़ियां इन चौकों से गुजरती हैं, जिससे हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है।

बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई किया गया समस्या का समाधान
इस गंभीर समस्या को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है। पूर्व में हुए आंदोलन में भी यह मांग रखी गई थी कि श्याम लॉन चौक,मकबूल मस्जिद चौक,अल्फा शोरूम चौक पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, और भारी वाहनों का आवागमन शहर से हटाकर आउटर रिंग रोड से कराया जाए।लेकिन आरोप है कि प्रशासन ने न तो ब्रेकर लगाए और न ही भारी वाहनों पर कोई सख्ती की, जिससे जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।
सड़क जाम से प्रशासन पर बना दबाव
आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गोरेवाडा रिंग रोड पर सड़क जाम कर आंदोलन किया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा। आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए NHAI के अधिकारी आशीष कुर्वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को 18 तारीख तक स्पीड ब्रेकर लगाए जाने का आश्वासन दिया।
इनकी अगुवाई में हुआ आंदोलन
यह आंदोलनप्रभाग क्रमांक 11 के पार्षद शैलेश पांडे,प्रभाग क्रमांक 10 के पार्षद प्रमोद ठाकुर,शाहबाज सिद्दीकी,रिजवान खान,रूमवि की अगुवाई में, विधायक विकास ठाकरे के निर्देश पर किया गया।
बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता व जनता रही मौजूदआंदोलन में मुजाहिद खान, पूर्व पार्षद रश्मि उईके, सोशल वर्कर सलमान खान, वाहिद खान,सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा तक स्पीड ब्रेकर नहीं लगाए गए और भारी वाहनों का आवागमन नहीं रोका गया, तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।









