Home Breaking News Balloon cylinder blast Nagpur News: बलून सिलेंडर ब्लास्ट, 1 बच्चे की मौत,...

Balloon cylinder blast Nagpur News: बलून सिलेंडर ब्लास्ट, 1 बच्चे की मौत, परिजन जख्मी

589

नागपुर. सदर थाना क्षेत्र में एक बलून सिलेंडर ब्लास्ट होने से भगदड़ मच गई. इस हादसे में एक 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई. मृत बच्चे का नाम शीज़ान आसिफ शेख बताया गया. हादसे में मृतक की 2 परिजन जख्मी हो गए. जख्मियों के नाम अनमता आसिफ शेख (24) और फरिया हबीब शेख (28) सभी मानकापुर निवासी बताए गए. उक्त घटना सदर क्षेत्र के वीसीए मैदान के सामने हुई.मिली जानकारी के अनुसार शीज़ान परिजनों के साथ घूमने गया था. रविवार की रात करीब 8.30 बजे वे वीसीए के विपरीत स्थित चर्च के गेट के सामने एक गुब्बारे वाले के पास खरीदी के लिए रुके. अचानक से गुब्बारे में हवा भरने वाले सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट के कारण सिलेंडर हवा में उड़कर बच्चे के सिर पर गिरा. हादसे में शीज़ान गंभीर रूप से जख्मी हो गया.ब्लास्ट के कारण शीज़ान के परिजन भी जख्मी हो गए. उन्हें तुरंत मोयो अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. जख्मियों का उपचार जारी है. क्रिसमस होने के कारण परिसर में काफी भीड़ थी. ब्लास्ट के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सदर पुलिस को सूचित किया. घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.