Home Breaking News नागपुर में शिवाजी जयंती पर कौमी एकता की मिसाल, नॅश नुसरत अली...

नागपुर में शिवाजी जयंती पर कौमी एकता की मिसाल, नॅश नुसरत अली के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों ने किया माल्यार्पण

28

नागपुर, महल:
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के पावन अवसर पर महल क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव नॅश नुसरत अली के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। उपस्थित जनों ने शिवाजी महाराज के शौर्य, न्यायप्रियता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि वे किसी एक समुदाय के नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं।


इस अवसर पर हाफिज पठान, मोहसिन खान, शानू शेख, आसिफ भाई, अजहर शेख, विशाल भाई, नकील अहमद, यश भाई, साजिद भाई और सादिक अली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
वक्ताओं ने कहा कि नागपुर सदैव गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी सौहार्द के लिए जाना जाता है। साथ ही पवित्र रमजान माह की शुरुआत पर सभी को मुबारकबाद देते हुए देश में अमन और खुशहाली की दुआ की गई।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। स्थानीय नागरिकों ने इसे नागपुर की मजबूत कौमी एकता का प्रतीक बताया।