शिक्षा के प्रति समर्पण का उदाहरण: कुणालदादा राऊत के जन्मदिन पर विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरण

12

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कुणालदादा राऊत के जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवा की प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। नगरसेवक दिनेश यादव के नेतृत्व में नारी मनपा स्कूल के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद विद्यार्थियों को कार्डबोर्ड, पेन, पेंसिल एवं अन्य आवश्यक शालेय सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग देना रहा।


उपस्थित जनों ने कुणाल राऊत के सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा शिक्षा के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से साहेबराव सिरसाट, तुषार नंदागवळी, अखिल अफसर, राम यादव, अवी पटले, संतोष यादव, जमील अहमद, वीरेंद्र यादव, पुरषोत्तम बोरकर, कवलजीत नोटे, एडवोकेट सुरेश मेश्राम एवं सन्नी शर्मा उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर शिक्षा को समाज की सशक्त नींव बताते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।