Home Breaking News महामानव को नमन: प्रभाग 2 में बाबासाहेब आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर माल्यार्पण...

महामानव को नमन: प्रभाग 2 में बाबासाहेब आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर माल्यार्पण कार्यक्रम सम्पन्न

60

महामानव को नमन: प्रभाग 2 में बाबासाहेब आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर माल्यार्पण कार्यक्रम सम्पन्न

खबर:
प्रभाग 2 में आज महामानव, विश्वरत्न, परमपूज्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके विचारों और योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। प्रभाग के प्रमुख बुद्ध विहारों में जाकर माल्यार्पण कर बाबासाहेब को सामूहिक अभिवादन किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन माजी नगरसेवक दिनेश यादव द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से साहेबराव सिरसाट, तुषार नंदागवळी, राम यादव, पवन मेश्राम, अभिलाष सिरसाट, प्रणय नगरारे, विशाल भरणे, चव्हाण आई, अशोक खांडेकर सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने बाबासाहेब के आदर्शों पर चलने और समाज में शिक्षित, संगठित तथा संघर्ष के मंत्र को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।