कोर्ट ने पूछा : फहीम खान का घर ढहाने का मुआवजा दोगे या घर?
नागपुर : मध्य नागपुर हिंसा प्रकरण के आरोपी फहीम खान के तीन मंजिला घर अवैध तरीके से तोड़ा गया है, ऐसा प्रथम दृश्य प्रतीत होने पर बॉम्बे उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने गुरुवार को महानगरपालिका आयुक्त से पूछा कि क्या फहीम खान को दोबारा घर बना कर दिया जाएगा या मुआवज दिया जाएगा? साथ ही इस संबंध में 4 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश भी अदालत ने दिया।
यह मामला न्यायमूर्ति अनिल किलोर और न्यायमूर्ति राज वाकोडे की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आया. हिंसा की यह घटना 17 मार्च 2025 को हुई थी। इसके बाद महानगरपालिका ने फहीम खान का
चिखली स्थित संजयबाग कॉलोनी में बना घर गिरा दिया था. मानपा का कहना है कि
यह घर अवैध निर्माण था।
हालांकि, कार्रवाई करते समय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन नहीं किया गया। आदेश के अनुसार किसी भी अवैध निर्माण को हटाने से पहले संबंधित मकान मालिक को नोटिस देना और नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय देना अनिवार्य है। मनपा ने इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया। इसे लेकर फहीम खान की मां जेहरुनिसा शेख खान ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है।
इस बीच, हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी के बाद मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने बिना शर्त माफी मांगी थी। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अश्विन इंगोले पेश हुए।









