नैश अली को श्रीनगर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।

71

नैश नुसरत अली (जम्मू कश्मीर ) को श्रीनगर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक अलका लांबा ने नागपुर शहर महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष, नैश नुसरत अली को जम्मू कश्मीर चुनाव 2024 के मद्देनजर श्रीनगर जिले का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से मानी जायेगी।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने नियुक्ति पत्र नई दिल्ली में नेश नुसरत अली को अपने हाथों से प्रदान किया। नेश नुसरत अली ने अपनी इस नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विधायक नाना पटोले, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कश्मीर की प्रभारी अदरणिया नूरी खान, महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या ताई सव्वालाखे, नागपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक विकास ठाकरे के साथ सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया ।