उत्तर प्रदेश में गाज़ियाबाद से अलीगढ़ तक एनएच-34 (पुराना NH-91) पर 7 ब्लैक स्पॉट लोकेशन पर अंडरपास निर्माण का बड़ा टेंडर सिर्फ़ 42.49% अनुमानित लागत से कम दर पर पास हुआ है। यह कार्य EPC मोड पर 24 माह में पूरा किया जाना है।🔹 प्रोजेक्ट विवरणकार्य: 7 ब्लैक स्पॉट्स पर अंडरपास निर्माणचेनज: Ch. 23.600 से Ch. 149.900अनुमानित लागत: ₹2,67,78,00,000टेंडर ओपनिंग: 20 सितंबर 2025समय सीमा: 24 महीने🔹 सबसे कम बोलीदाता (L1)फर्म: M/s S.S. Buildersबोली राशि: ₹1,53,99,00,000डिस्काउंट: -42.49%स्थिति: L1 (सबसे कम)इस प्रोजेक्ट में कुल 14 योग्य कंपनियों ने बोली लगाई, जबकि कुछ कंपनियों की तकनीकी बोली (Technical Bid) रिजेक्ट कर दी गई। सबसे नज़दीकी प्रतिद्वंद्वी DMR Builders P Ltd ने -37.70% की पेशकश की, लेकिन S.S. Builders ने बाजार से काफी नीचे रेट देकर टेंडर अपने नाम किया।📊 टॉप 5 बिडर्स का विवरणस्थिति कंपनी का नाम प्रतिशत कमीL1 M/s S.S. Builders -42.49%L2 DMR Builders P Ltd -37.70%L3 M/s Jagdish Saran -37.08%L4 Kaluvala Construction Pvt Ltd -35.82%L5 JSP Projects Pvt Ltd -35.60%🚨 कम कीमत पर गुणवत्ता को लेकर सवाल इतनी बड़ी लागत में 42% से अधिक छूट पर काम मिलने से निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। हाईवे पर ब्लैक स्पॉट्स दुर्घटनाओं के लिए अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र होते हैं, इसलिए समय पर और उच्च स्तर का कार्य बेहद ज़रूरी माना जा रहा है।📌 अब निगाहें NHAI और कार्यदायी संस्था पर होंगी कि—क्या तय समय में कार्य पूरा होगा?क्या गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा?क्या इतना बड़ा डिस्काउंट भविष्य में विवाद का कारण बनेगा?









