दीक्षाभूमि से महिलाओं की भारत जोड़ो धर्मनिरपेक्ष यात्रा रवाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष,विधायक नाना पटोले ने दिखाई हरी झंडी

100

नागपुर : स्थानीय दीक्षाभूमि से प्रमुख महिला नेताओं की उपस्थिती में महिला कांग्रेस की ओर से नैश नुसरत अली द्वारा आयोजित महिलाओं की धर्मनिरपेक्ष यात्रा विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिये रवाना हुई। दीक्षाभूमि में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, विधायक नाना पटोले ने भारत जोड़ो धर्मनिरपेक्ष यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वरिष्ठ नेता गिरीश पांडव, प्रदेश कांग्रेस महासचिव कमलेश समर्थ, वरिष्ठ समाजसेवी उमेश भाऊ डांगे, वरिष्ठ नेता रमण पैगवार, विदर्भ विभागीय अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष ओवैस कादरी, प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस महासचिव मुमताज भाई, समीर भाई, ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल शकील, युवा नेता हसीब सिद्धिकी, चित्रा गुप्ता तुर, प्रमुख अतिथी के रूप में प्रमुखता से उपस्थित थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक नाना पटोले ने भारत जोड़ो धर्मनिरपेक्ष यात्रा के सुंदर आयोजन पर कहा कि इस प्रकार का संपूर्ण महाराष्ट्र प्रदेश में आयोजन किया जायेगा, इस प्रकार की यात्राएं पूरे प्रदेश भर में आयोजित की जायेंगी। भारत जोड़ो धर्मनिरपेक्ष यात्रा का आयोजन महिला कांग्रेस की ओर से नैश नुसरत अली वा सभी महीलाऐ ने किया।

भारत जोड़ो धर्मनिरपेक्ष यात्रा पवित्र दीक्षाभूमि से प्रारंभ होकर टेकडी गणेश मंदिर, ताजाबाद शरीफ, लुर्द माता मंदिर चर्च, कामठी रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब, कोराडी माता मंदिर, वाकी दरबार शरीफ का भ्रमण कर शाम को वापस गाँधीबाग बगीचे के सामने समाप्त हुई। महिलाओं की बस का प्रबंध गांधीबाग बगीचे के सामने प्रमुख गेट से किया गया था। वाकी दरबार में नियाज के बाद सभी यात्री महिलाओं के लिए भोजन एवं पानी का इंतजाम किया गया था। सभी यात्री महिलाओं ने प्यार पूर्वक भोजन ग्रहण किया। सभी महिलाओं ने इस प्रकार का आयोजन फिर से किये जाने का निवेदन नैश नुसरत अली से किया। इस भारत जोड़ो धर्मनिरपेक्ष यात्रा में मध्य नागपुर की पांच बसों में 400 महिला यात्रियों ने भाग लिया, एवं सभी धार्मिक स्थलों पर दर्शन का लाभ लिया। सभी ने इस अलग तरह के अविस्मरणीय आयोजन की प्रसंशा की।