Home Nagpur Maharastra samachar 24 के पत्रकार ने शादी का झूठा वादा...

Maharastra samachar 24 के पत्रकार ने शादी का झूठा वादा कर युवती से किया रेप, पुलिस ने दर्ज की FIR

231

नागपुर। पत्रकार द्वारा युवती को शादी के सपने दिखाकर उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। अंबाझरी पुलिस ने इस मामले में पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी महाराष्ट्र समाचार 24 + नागपुर समाचार 24

के पत्रकार अमित प्रभाकर (32), गवलीपुरा धर्मपेठ निवासी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

प्राप्त सूत्रों से पता चला की वर्ष 2014 – 2015 में पत्रकार और पीड़ित युवती दोनों अंबेडकर कॉलेज में छात्र थे।

धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। और दोस्ती प्यार में बदल गई फिर अमित युवती को शादी के सपने दिखाकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। अमित ने पीड़ित युवती के साथ 2015 से 2021 तक शारीरिक संबंध बनाते रहा

युवती ने जब शादी करने की जिद की, तो अमित टालमटोल करने लगा। और अमित ने शादी करने से इंकार कर दिया, तब पीड़िता ने पुलिस थाने में आरोपी पत्रकार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने आरोपी पत्रकार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कियाl