महिला कांग्रेस ने नारी शक्ति सम्मान के रूप में मनाया प्रियंका का जन्मदिन

68

नागपुर/ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन नारी शक्ति सम्मान दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने केक काटा और उनके दीर्घायु की कामना की।

पार्टी महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का 50 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर
संध्याताई सव्वालाखे प्रदेशाध्यक्ष महिला काँग्रेस के आदेशानुसार नॅश नुसरत अली अध्यक्ष नागपूर शहर महिला काँग्रेस के नेतृत्व मे नागपूर के सभी विधानसभा मे नागपूर महिला काँग्रेस की सभी विभागीय अध्यक्ष ने अपने अपने विधानसभा मे प्रियंका गांधी वाढरा का जन्मदिन गरीब जनता की बस्ती मे जा कर केक काट कर एवम चॉकलेट, और बिस्कीट के पॉकेट बाट कर मनाया.सभी विधानसभा मे प्रमुखता से नॅश नुसरत अली स्वयम सभी विधानसभा मे जाकर अपनी उपस्थिती दिखाई. इससे उन्होने यह साबित कीया की आज भी गरीब महिलाओ को काँग्रेस पार्टी की जरुरत है. काँग्रेस पार्टी हि गरीब जनता के हित मे है यह संदेशा प्रियंका गांधीजी के जन्मदिन पर नॅश नुसरत अली अध्यक्ष महिला काँग्रेस ने दिया. और महिलाओ मे एक नया जोश काँग्रेस के लिये जनाधार प्राप्त करने के लिये लाया.


मध्य नागपूर अध्यक्ष गीता जळगांवकर ने मध्य नागपूर
विधानसभा मे, पश्चिम नागपूर अध्यक्ष अंजना मडावी ने पश्चिम विधानसभा मे, उत्तर नागपूर अध्यक्ष कल्पना द्रोणकर ने उत्तर नागपूर विधानसभा मे, दक्षिण नागपूर अध्यक्ष वंदना चहांदे ने दक्षिण विधानसभा मे, पूर्व नागपूर अध्यक्ष चारूलता भड ने पूर्व विधानसभा मे, दक्षिण पश्चिम अध्यक्ष मिनाक्षी गथफने ने दक्षिण पश्चिम विधानसभा मे मनाया.नागपूर शहर की वरिष्ठ महिला काँग्रेस पदाधिकारी चिफ कोऑरडीनेटर उषा धुर्वे,
माजी नगरसेविका शिला ताई ओबीसी अध्यक्ष नागपूर महिला काँग्रेस, नागपूर शहर महिला काँग्रेस महासचिव नंदा अतकरे, पुजा देशमुख, नागपूर सचिव ऍड. किरण मोहिते, कल्पना जोगे, निलीमा घाटोळे, नंदा भाकरे,राणी साळवी, एवम ब्लॉक अध्यक्ष वैशाली चौरागडे, किरण रणदिवे, रोशनी पराते उपस्थित थे.