नागपुर : केक काटकर राहुल गांधी का 54 वा जन्मदिन महिला कांग्रेस ने मनाया

98

नागपुर : Rahul Gandhi Birthday: गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का 54 वा जन्मदिन नागपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नैश नुसरत अली के कार्यालय में वृंदा विकास ठाकरे की अध्यक्षता में केक काटकर धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने एक-दूसरे को केक खिलाकर शुभकामनाएं ज्ञापित की। कार्यक्रम के अवसर पर वृंदा विकास ठाकरे ने कहा राहुल गांधी दूरदृष्टि वाले नेता है। वह भारत का उज्ज्वल भविष्य है। नागपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नैश नुसरत अली ने कहा राहुल गांधी गरीब, मजदूर, दलित, वंचित, शोषित वर्गों की आवाज है। वह समय-समय पर हर वर्ग की आवाज उठाने का कार्य करते रहते है। इस अवसर पर

* महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कमलेश समर्थ, कांग्रेस कमेटी के प्रधान महासचिव डॉ गजराज हटे वार, डॉ विट्ठलराव कोम्बाडे, कांग्रेस महासचिव महेश श्रीवास, प्राचार्य असलम बारी, प्रदेश महिला महासचिव कांता पराते, नगरसेवक रमेश पुणेकर, जुल्फेकार अहमद भुट्टो,रिंकू जैन, आशा उइके, जीशान सिद्धिकी, माथाडी अध्यक्ष इरशाद अली, विदर्भ विभागीय अल्पसंख्यक अध्यक्ष ओवैस कादरी,गोपाल पट्टम, मोतीराम मोहदीकर, अब्दुल शकील, मध्य नागपुर महिला अध्यक्ष गीता जलगांवकर, त्रिवेणी नंदनकर, रेखा गारोड़ी, रोशनी पराते, शंकर रणदिवे, किरण रणदिवे, प्रमोद गारोड़ी मुख्य रूप से उपस्थित थे